वो दुल्हन से बोली, तू क्या करेगी दूल्हा तो मेरे साथ पहले मना चुका है सुहागरात फिर…


मामला कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली खुशबू (20) की शादी फतेहपुर के फौजी सर्वेश (23) से तय हुई थी। इस समय उसकी तैनाती जम्मू में है। 04 दिसंबर को सर्वेश बरात लेकर गेस्ट हाउस पहुंचने वाला था। लेकिन कुछ घंटे पहले ही एक युवती शोभा (18) अपने परिजनों के साथ गेस्ट हाउस पहुंच गई। उसने दुल्हन के घरवालों को बताया, ”सर्वेश के साथ एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 5 महीने पहले यानी जुलाई में हमने लव मैरिज की।”


इस बात से गुस्साए दुल्हन पक्ष के लोगों ने शोभा और उसके परिजनों के साथ मारपीट शुरू दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। दुल्हन खुशबू के बाबा के मुताबिक, ”दूल्हा पहले से शादीशुदा था, इसकी कोई जानकारी नहीं थी। तैयारी भी पूरी हो चुकी थी और बरात आने वाली थी। करीब 4 से 5 लाख रुपए और एक बाइक पहले ही दे चुके हैं। अब सब बर्बाद हो गया।”


पहली पत्नी शोभा का कहना है, ”शादी से पहले सर्वेश से प्रेम-प्रसंग के दौरान मैं प्रेग्नेंट हो गई थी, लेकिन उसने अबॉर्शन करा दिया था। 3 महीने पहले मुझसे बोलकर गया था कि जम्मू में तैनाती हुई है, छुट्टी पर आऊंगा। लेकिन तब से गायब है। जब मुझे पता चला कि वो दूसरी शादी कर रहा है, तो मैं गेस्ट हाउस पहुंच गई।” एसपी अनुराग आर्या ने बताया, ”मामला संज्ञान में आया है। एक युवक पहली शादी को छिपा कर दूसरी करने जा रहा था। तभी उसकी पहली पत्नी पहुंच गई और शादी रुक गई। आरोपी ने खुद को फौजी बताया है। उसकी तलाश की जा रही है।”

कानपुर। लव मैरिज के बाद एक फौजी दूसरी शादी करने जा रहा था तभी उसकी पत्नी गेस्ट हाउस पहुंच गई। पति की बरात पहुंचने से पहले ही महिला ने लड़की वालों को पूरी बात बताई, जिसके बाद शादी कैंसिल हो गई। फिलहाल आरोपी दूल्हा फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

एयरटेल ने इंटेक्स से मिलाया हाथ, 1650 रुपए में उपलब्ध कराएंगे 4जी स्मार्टफोन

ये जड़ है इतनी शक्तिशाली, इसको मुहं में रखने मात्र से ही हो जाएंगे 75 तरह के रोग ठीक

इन देशो में भारत का 1 रू है 350 रूपये के बराबर, 14 देशो में जमकर चलेगा भारतीय रूपया, ले मजा